शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2012

जलने दो 
 जलने दो हमें कि 
जल जाने में भी एक मजा है | 
मिट जाने दो हमें कि 
हमारे मिटने के भी कई वजह है |

मत रोको हमें कि 
आज हमें बहुत कुछ है करना ?
जमीन से आसमान का मिलन है करना! 
हर बिछड़े को है मिलवाना !

जाने दो हमें कि 
मत बांधों हमें किसी बंधन में कभी क्योंकि
हम खुद के न होके भी सबके हो लिए |

खुश रहे सभी, हमारी तो यही चाहत है |
तो क्या हुआ कि हम जल ही गए ,
विपरीत परिस्थिति की लपटों से  
जो अगर रौशन है ये जहाँ,
तो जल जाने दो हमें कि 
ऐसे जल जाने में भी एक अलग मजा है |

बुधवार, 10 अगस्त 2011


तलाश

एक बार फिर की है अपने मन की |
दुनिया के रचे-रचाएं धुन को छोड़ ,
एक बार फिर गा रही हूँ अपने दिल की |

जो मिल गया, उसे छोड़
एक बार फिर चल पड़ी हूँ ,
उस नई राह की तलाश में.
वो मिलेगा या नहीं,
यह कौन है जनता ?
पर परवाह है किसे इसकी !

सो एक बार फिर चल पड़ी हूँ ,
बिना सोचे-बिना समझे कि
जाना कहाँ है ?
बस चल पड़ी हूँ ,
कदमों से लांघने दुनिया के उस पार |


रविवार, 7 अगस्त 2011

नई सुबह

एक अलसाई नींद से जागी तो
एक सुनहरी सुबह को देखा,
बादलों में आधा छुपा आधा निकला
वो पहला सूरज देखा |
पेड़ की डालियों और ऊची मंजिलों की ओट से निकलते
उन उनमुक्त पंछियों के झुंड को एक साथ उड़ते देखा |
हर रोज चिड़ियों को दाने देता, उस नेकदिल इंसान को देखा
कसरत करते उन कर्मठ लोगों को देखा, 
दफ्तर जाने के लिए तैयार होते,
लोगों के नित-दिनचर्या को देखा |
और इन सब के बीच
देखा अपने आपको,
इस नई होती सुबह में,
 
नई उर्जा- नए आत्मविश्वास के साथ,
एक नई राह पर
बढ़ते देखा |

शनिवार, 18 जून 2011

ज़िन्दगी कभी ख़त्म नहीं होती

ज़िन्दगी  कभी ख़त्म नहीं होती,
एक राह के खो जाने पर, दूसरी बंद नहीं होती |
 एक चिराग के बुझ जाने पर, रोशनी कम नहीं होती |

लोगों की भेड़ चाल देख, खुद ही भेड़ बन गए |
चाहते हो क्या जिन्दगी से,
ये पूछे बिना ही चल दिए |

हार के एक बार, फिर बार -बार ,
विपरित लहरों से कश्ती कभी पार नहीं होती |
किनारे बैठे रोने से कभी नाव खुद नहीं चल देती |

फूल हो आम का तो गुलाब कैसे बनोगे ?
गलती है तुम्हारी जो अपनी मिठास को छोड़,
सामने पड़े  गुलाब की खुशबू के से बनने को चल दिए| 
ना पहचान खुद को आप-ही -ग़म के सागर की ओर चल दिए |

पर जिन्दगी कभी ख़त्म नहीं होती
क्योंकि कोशिशे कभी बंद नहीं होती,
बस पहचान अपने आपको !
फिर चिराग तो क्या ,
सूरज की रोशनी भी कम होती |

रविवार, 30 जनवरी 2011

मैं चाहती हूँ

हाथों में सपनों का कटोरा लिए,
उस आसमान की ओर ताकती हूँ |
ख्वाबों के चादर पर चढ़,
देख फिर कैसे मैं नाचती हूँ |
 
बादलों पे बने उस सिंहासन पर,
 बैठना मैं चाहती हूँ|
समुद्र की गहराई से,
उस अंनंत ऊँचाई तक
यू ही विचरना चाहती हूँ|
 
जिम्मेदारियों से परे,
दुनिया के लवों-लक्ष से कोसो  दूर ,
मैं निरुद्देश्य,
यू ही भटकना चाहती हूँ |

मैं ये चाहती हूँ  ,मैं  वो चाहती हूँ ,
न जाने मैं क्या- क्या चाहती हूँ
बस उन सपनों को पूरा होते देखना 
मैं चाहती हूँ |

गुरुवार, 20 जनवरी 2011

क्षण

क्या खूब कहा  किसी शायर  ने
 क्यों कर  मानव किसी से नफ़रत
रोया तू  हर क्षण प्रति क्षण  में
आया था तू  नंगा, जायेगा दो ग़ज में |

धन-वैभव दोस्त सभी
क्षण भर के ये साथी है|
नहीं है तेरा कुछ भी
जो रो रहा तू इनके जाने में |

जिस दिन ये आँखों की पुतलियाँ बंद होगी,
उस दिन ना दुश्मन की तलवार दिखेगी,
और ना चाहने वालों की कतार ही मिलेगी,
बस सब और अँधेरे होगा |

फिर क्यों कर  मानव किसी से नफ़रत
तू  रो रहा है
हर क्षण-प्रति क्षण में 
आया था तू  नंगा, जायेगा दो ग़ज में |



शनिवार, 9 अक्तूबर 2010

अयोध्या की विवादित जमीन पर मालिकाना हक को ले कर चल रहे विवाद का अंत क्या होगा, इसकी कल्पना करना कठिन है?पर एक कवि की नजर से आप सोचे कि कही किसी स्वर्ग-लोक में राम और रहीम इस मुद्दे पर मंथन कर रहे हो तो वो आपस में क्या सोचते होगे? मेरी माने तो शायद यही बोलते होगे कि..........



राम  और  रहीम 
राम से कहा रहीम ने ,
देखो आज हमारे बच्चे कैसे लड़ते है?
हमारे एक ही नाम को दो बता,
आपस में ही मर-मिटते है.

पूरी धरती को छोड़,
बस दो ग़ज की जमीन के लिए ,
अपनो  को ही लहुलुहान करते है.

एक ही घर को कभी मंदिर तो कभी मस्जिद का,
रुप दिलवाने को,
ये मुर्ख! अदालत को भी जाते है.

कुरान-रामायण के वास्तविक मूल्यों को भूल,
अपना ही पाखण्डी ग्रंथ लिखते जाते है.
आस्था के नाम पे,
 ये मासूम आवाम को गुमराह किए जाते है.

लोगों से क्या लेना बस आपनी ही मनवाते है. 
भावनाओं की तोड़-जोड़ में,
अपनी मखमली राजनीतिक गद्दी भर बनवाते है.

यह सब देख-सुन, 
भाई राम! क्या हम ऐसी भक्ति से
खुश हो पाते है?

   
.